{"_id":"62250bb3871cc270b67eaeef","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali28656526","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Election Seat Result: अभेद्य सुरक्षा के बीच होगी विस चुनाव की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Election Seat Result: अभेद्य सुरक्षा के बीच होगी विस चुनाव की मतगणना
Thu, 10 Mar 2022 11:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:44 AM IST
सार
मतगणना स्थल पर पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ आरएएफ, पीएसी व महिला पुलिस कर्मियों समेत 1500 से अधिक सुरक्षा कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनीपुर में 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए त्रिस्तरीय अभेद्य सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। मतगणना स्थल पर पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ आरएएफ, पीएसी व महिला पुलिस कर्मियों समेत 1500 से अधिक सुरक्षा कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मुख्य गेट से त्रिस्तरीय जांच-पड़ताल के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। विजयी जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थल से प्रत्येक प्रत्याशी को पुलिस सुरक्षा में घर तक भेजा जाएगा। सुरक्षा के लिए चार एसपी, 10 सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 1000 सिपाही तैनात रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से धनीपुर मंडी के करीब 500 मीटर वाले क्षेत्र के बाजार बंद रहेंगे।
मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग
जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव में मतों की गणना के लिए तैयारी तेज कर दी है। रविवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। एनआईसी भवन में डीएम सेल्वा कुमारी जे. के अलावा चुनाव कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसमें मतगणना की तैयारियां के साथ ही दिशा-निर्देश दिए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार टेबल लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। अभी तक हर विधानसभा में ईवीएम के मतों की गणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल रिटर्निंग ऑफिसर व पर्यवेक्षक की होगी। एक टेबल पोस्टल बैलेट व एक टेबल इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट ईटीपी के लिए लगाई जाएगी। ईटीपीबी की गणना के लिए टेबल की संख्या बढ़ाई जा सकती हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
विज्ञापन
डीएम समेत अफसरों ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे.ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धनीपुर स्थित मतगणना स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार रखी गईं ईवीएम, वीवीपैट के त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी महत्वपूर्ण प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरा आदि की जांच की। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने व ईवीएम की सुरक्षा के निर्देश दिए। डीएम ने विधानसभा वार बनाए जा रहे मतगणना हॉल, प्रशासनिक कक्ष, मीडिया सेंटर, प्रत्याशी एवं जनप्रतिनिधि कक्ष, कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल के साथ ही प्रवेश एवं निकास द्वार का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को ईवीएम मतगणना टेबल, मतपत्र स्कैनिंग टेबल, डाक मतपत्र टेबल एवं ईटीबीपीएस टेबलवार सूचक बोर्ड लगाए जाने के साथ ही अभिकर्ताओं को बैठने के लिए समुचित स्थान उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।