फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : दरोगा को धमकी देने वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष पाबंद

Sat, 05 Mar 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जवां थाने में बैठकर दरोगा की गर्मी निकाल देने की धमकी देने वाले भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी को शांति भंग के अंदेशे में पाबंद किया गया है। थाना पुलिस की रिपोर्ट पर एसीएम द्वितीय के न्यायालय से उन्हें एक लाख रुपये का पाबंदी नोटिस जारी किया गया है। साथ में हाजिर होकर जवाब दाखिल करने के सबंध में चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

ये वाकया रविवार का है, जब युवा मोर्चा के जवां मंडल अध्यक्ष के परिवार के प्रॉपर्टी विवाद में पुलिस किसी परिवार के सदस्य को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पहले दरोगा को फोन किया और फिर खुद थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा था कि मैं तो सिर्फ ये कह रहा हूं, जंगलगढ़ी से कितने लोगों को उठाया है। जब मैंने कहा मैं जिलाध्यक्ष बोल रहा हूं भाजयुमो का तो इतनी गर्मी है दरोगा में, दस तारीख को योगी सरकार नहीं आ रही क्या, बताए दे रहा हूं, दस तारीख को योगी जी की सरकार आ रही है। ये बात दिमाग में बैठा लें। जितनी गर्मी है दरोगा की सब निकाल देंगे हम। धर्मवीर लोधी के ये कहने के बाद वहां दरोगा व उनके बीच जमकर गहमागहमी हुई। बाद में किसी तरह मसला शांत हुआ। इस मामले में वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। हालांकि प्रॉपर्टी विवाद मामले में पुलिस ने उसी समय दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया था।
विज्ञापन

इधर, अब पुलिस स्तर से क्वार्सी के गांव बरहेती के रहने वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के विषय में शांति भंग की आशंका में पाबंद करने संबंधी रिपोर्ट भेजी। जिसमें उनके स्तर से शांति भंग का अंदेशा जताया गया। इस आधार पर एसीएम द्वितीय के न्यायालय से उन्हें एक लाख रुपये से पाबंद करते हुए नोटिस जारी किया है। जिसे तामील करा दिया गया है। हालांकि नोटिस में जवाब देने के लिए शुक्रवार की तारीख नियत थी। एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि क्वार्सी पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर धर्मवीर सिंह लोधी को पाबंद किया गया है। उन्हें नोटिस देकर जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुझे अभी इस तरह के किसी नोटिस की या पाबंद करने संबंधी कोई जानकारी नहीं है।
- धर्मवीर सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed