फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : नो एंट्री से शहर में लगा जाम रोडवेज बस के यात्री परेशान

Mon, 28 Feb 2022 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रामघाट रोड पर लगा जाम। - फोटो : CITY OFFICE
महाशिवरात्रि को लेकर कांवड़ यात्रा और सिख समाज के नगर कीर्तन के कारण रविवार को शहर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दोनों बड़े धार्मिक आयोजनों के चलते शहर में रूट डायवर्जन किया गया था। भारी वाहनों की नो एंट्री थी। इसके चलते शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्री खासे परेशान रहे। पैदल ही उनको गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कांवड़िए रामघाट रोड होकर अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो रहे हैं। रविवार को शहर के अंदर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखा गया। चार पहिया वाहनों को भी नहीं निकलने दिया गया। इस वजह से शहर के चारों तरफ बाईपास पर जगह-जगह जाम लगा। कांवड़ यात्रा के साथ-साथ रविवार को सिख समाज का विशाल नगर कीर्तन दरबार निकला। नगर कीर्तन को लेकर भी डायवर्जन किया गया था। शहर के अंदर ऑटो भी नहीं चले तो लोगों को पैदल ही अपना सफर तय करना पड़ा। रोडवेज बसें बाईपास पर ही रोक दी गईं। इस वजह से यात्री पैदल ही शहर में आए। बाईपास के साथ शहर के विभिन्न चौराहे, तिराहे पर भी जाम की स्थिति थी। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अभी दो दिन रहेगा डायवर्जन
सोमवार व मंगलवार को भी डायवर्जन रहेगा। इसकी घोषणा यातायात पुलिस ने शनिवार को कर दी थी। अब यह दो दिन का डायवर्जन महाशिवरात्रि को लेकर रहेगा। बता दें कि यातायात पुलिस ने शहर में भारी वाहनों व रोडवेज बसों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। रामघाट रोड, मथुरा रोड व आगरा रोड पर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed