फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : भोले के भक्तों की राह में बिछा दिए कंकर

Fri, 25 Feb 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
‌रामघाट रोड स्थित मिनाक्षी पुलिस के पास खस्तहाल सड़क। - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम की कारगुजारियों का जीता जागता नमूना शहर की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। शहरी क्षेत्र में नगर निगम ने उन सड़कों के गड्ढे भरवाए हैं, जहां से कांवड़ियों की आवाजाही होगी। मगर उन गड्ढों को देखते ही हर कोई बस एक ही बात कह रहा है कि इससे अच्छा न भरवाए जाते तो बेहतर था। ये जो मरम्मत की गई है और ज्यादा कष्टदायी साबित होने वाली है।
विज्ञापन

हम बात कर रहे हैं, मीनाक्षी पुल से उतरते ही दुबे पड़ाव चौराहे की। खास बात यह है कि यह वह चौराहा है, जहां बुलंदशहर के गंगा घाटों से आने वाले कांवड़िए सर्वाधिक संख्या में रुकेंगे और फिर अपनी-अपनी दिशाओं के लिए रवाना होंगे। चौराहे से दुबे पड़ाव सब्जी मंडी की ओर डामर की सड़क पर गड्ढों पर मोटी बजरी डलवाकर गड्ढे भरने की औपचारिकता की गई है। या फिर मोटी बजरी में मिलाकर तारकोल ऐसे डाला गया है, जैसे आटे में कोई नमक मिलाता है। मतलब साफ है कि ये बजरी वाहनों की बात तो छोड़िए, पैरों से यूं ही उखड़ रही है। कमोबेश ये हालात दुबे पड़ाव से जब मानिक चौक पुलिया की ओर बढ़ेंगे, तब भी है। चौराहे पर भी यही हालात हैं। मीनाक्षी पुल पर चढ़ते समय डिवाइडर टूटने से हुआ गड्ढा भरा नहीं गया है। दुबे पड़ाव चौराहे के दुकानदार ईशु वार्ष्णेय, संदीप, बबलू, सब्जी बाजार के ललित कहते सुने गए कि इनसे तो गड्ढों में मिट्टी भरवा देते तो ठीक रहता। ये तो और ज्यादा कष्टकारी साबित होंगे। हां, कायदे से जीरो नंबर की छोटी बजरी में कायदे से तारकोल मिलाकर इन्हें भरा जाता तो शायद यह दिक्कत न होती।
विज्ञापन

काम जारी है, जरूरत पड़ी तो बिछेगा मैट
नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी का कहना है कि नगर निगम द्वारा रामघाट रोड, दुबे पड़ाव, मैरिस रोड, खैर रोड, उदय सिंह जैन रोड, आगरा रोड आदि इलाकों में सड़क पर पैचवर्क कराया जा रहा है। फिर सड़क साफ कराई जाएगी ताकि कहीं कंकड़ न रहें, इस बात का ध्यान रखा जाएगा। कहीं कोई कमी रहेगी तो जरूरत पर सड़कों पर मैट बिछवाया जाएगा।

जयगंज मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिव रात्रि को लेकर होती तैयारियां।

जयगंज मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिव रात्रि को लेकर होती तैयारियां। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed