फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : मेटल कारोबारी के यहां छापा 1.51 करोड़ का माल सीज

Wed, 23 Feb 2022 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आगरा रोड स्थित आरके पुरम में मेटल कारोबारी के यहां वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने छापा मारकर 1.51 करोड़ रुपये का माल सीज कर दिया है। अधिकारियों ने कारोबारी के यहां से दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग को अलका मेटल, बीएल मेटल एवं डीटी मेटल द्वारा गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने की सूचना मिली थी। मंगलवार को जीएसटी की टीम आरके पुरम स्थित मेटल कारोबारी के आवास पर पहुंच गई। करीब साढ़े सात घंटे की जांच में एक करोड़ रुपये के गलत तरीके से आईटीसी का लाभ लेने का प्रमाण मिला है।
विज्ञापन

तीनों फर्म मिलकर सरकार को चूना लगा रहे थे। अलका मेटल एवं बीएल मेटल के स्वामी मां एवं पुत्र हैं। जबकि डीटी मेटल में पुत्र पार्टनर है। इन फर्मों में ब्रॉस एवं जिंक आदि के इंगट बनते हैं। विशेष अनुसंधान शाखा के डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह ने बताया कि अलका मेटल में 82 लाख एवं बीएल मेटल में 69 लाख रुपये का माल (ब्रॉस एवं जिंक) सीज किया गया है। जांच के दौरान अलका मेटल की मालकिन के पति द्वारा कच्चे पर्चे फाड़ कर कूड़ेदान में डाल दिया गया, जिसे अधिकारी चुनकर अपने साथ ले गए हैं। कारोबारी के यहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिसकी जांच चल रही है। टीम में एसी आदित्य मिश्रा, ईशा गौतम, रंजीत रमण, संजीव कुमार, अनीस अरोड़ा व राजीव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed