फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : ब्लड बैंक से 26 सौ रुपये में रक्त खरीदने का आरोप

Wed, 23 Feb 2022 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती सानिया। - फोटो : CITY OFFICE
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से 2600 रुपये देकर एक यूनिट रक्त खरीदने का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती पांच वर्षीय सानिया को रक्त की जरूरत थी। हालांकि, ब्लड बैंक के कर्मचारी पैसे लेकर ब्लड देने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाहरी लोग गुमराह कर लोगों से पैसे वसूल लेते हैं।
विज्ञापन

खैर रोड के रामनगर निवासी धर्मवीर यादव की पांच वर्षीय पुत्री सानिया की तबियत खराब रहती है। सानिया को लेकर परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सक ने जरूरी जांच के बाद खून चढ़ाने का सुझाव दिया। बच्ची में खून की कमी है। बच्ची को वार्ड में भर्ती करा दिया गया। धर्मवीर यादव ब्लड बैंक से खून लेने पहुंचे तो बदले में एक यूनिट खून देने के लिए कहा गया। धर्मवीर यादव की पत्नी खून देने के पक्ष में नहीं थी। धर्मवीर यादव का कहना है कि एक व्यक्ति को 2600 रुपये देने पर रक्त उपलब्ध कराया गया। इस संबंध में ब्लड बैंक के वरिष्ठ तकनीशियन यतेंद्र सिंह का कहना है कि ब्लड बैंक के पास बाहरी तत्व भोले-भाले लोगों को गुमराह कर पैसे वसूल लेते हैं और बदले में रक्त देते हैं। ब्लड बैंक में दानदाता के रूप में विनय नामक युवक का नाम दर्ज है। सीएमएस डॉ. आईडी बत्रा ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

ये है नियम
ब्लड बैंक से रक्त लेने के लिए एक यूनिट रक्त देना पड़ता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों से रक्त के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। बाहर के किसी अस्पताल से आने पर एक यूनिट रक्त के बदले 1050 रुपये शुल्क के रूप में देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन लोग होते हैं शिकार
कुछ अपवाद को छोड़कर नियमानुसार रक्त के बदले रक्त देना पड़ता है। कुछ लोग स्वयं रक्त देने से बचते हैं। यदि उनके पास बदले में रक्त देने के लिए रक्तदाता नहीं होते हैं तो ऐसे लोग गलत तत्वों के जाल में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed