फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : आरटीई के नाम पर रुपये मांगने का वीडियो वायरल

Wed, 23 Feb 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो गया। रुपये मांगने वाला व्यक्ति बेसिक शिक्षा विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21ए के तहत भारत में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है। इन बच्चों को सरकारी विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा मिलती है। साथ ही इस अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत बच्चों का नामांकन बिना किसी शुल्क के होता है।
विज्ञापन

इसलिए लोगों की कोशिश होती है कि अपने बच्चे को निजी विद्यालयों में नि:शुल्क पढ़ाएं। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ वह कागजात में हेराफेरी करते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के नाम पर बेसिक शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी ने प्रति बच्चा 25 हजार रुपये के हिसाब से पांच बच्चों का सवा लाख रुपये की मांग अभिभावकों से कर डाली। कर्मचारी और अभिभावकों के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रवेश के नाम पर धांधली और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में बीएसए सतेंद्र कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। इसमें तनिक भी सत्यता पाई गई तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed