फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ ; रिक्शा चालक के घर में घुसे बदमाश, दंपती पर फायरिंग

Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महानगर के भुजपुरा मखदूम नगर क्षेत्र में बीती मध्य रात्रि रिक्शा चालक के घर में घुसे बदमाशों ने दंपती पर फायरिंग कर दी। इस दौरान रिक्शा चालक बाजू में छर्रे लगने से व पत्नी सीने में छर्रे लगने से जख्मी हुई हैं। पत्नी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि परिवार ने इसे लूट की कोशिश में घटना करार दिया है, जबकि पुलिस जांच में मामला रंजिशन हमले का निकल रहा है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली भुजपुरा मखदूम नगर का बबलू रिक्शा चलाता है। सोमवार रात वह अपनी पत्नी सलमा, बच्चों व मां के साथ घर में सोया हुआ था। आरोप है कि तीन बजे के करीब चार-पांच अज्ञात लोग घर में आ गए और बबलू को दबोच लिया। आरोप है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से घुसे थे। उनकी हरकत पर सलमा भी जग गई और विरोध करते हुए चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान बबलू के बाजू व सलमा के सीने पर छर्रे लगने से वे जख्मी हो गए। फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग एकत्रित हुए, जिन्हें आता देख बदमाश भागने में सफल रहे। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से सलमा को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मगर प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में जांच जारी है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लूट जैसी बात गलत है। प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश का निकल रहा है।
विज्ञापन

अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट
अलीगढ़। महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के गनियावली में दबंगों ने मारपीट कर दी। इस मामले में घायल सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह दुकान पर मोमोज खा रहा था। तभी वहां मतदान को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी बीच बहस में मारपीट हो गई। उसे बेवजह पीटा गया। पुलिस ने घायल का इलाज कराया है। इधर, मडराक के सुबोध शर्मा के लॉज में रात कार्यक्रम चल रहा था। जहां उनकी दुकान है। कुछ लोग बाहर दुकान पर आए। यहां लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान सुबोध के सिर में गंभीर चोट आई है, उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। वहीं गांधीपार्क की आंबेडकर कॉलोनी में भी दीपक संग दबंगों ने रंजिश में मारपीट कर दी। उसका भी इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed