फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः चंदा देकर कल्याण सिंह को चुनाव लड़ाते थे लोग

Thu, 03 Feb 2022 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अतरौली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी चर्चा करते स्थानीय लोग। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना महामारी के कारण भले ही चुनाव प्रचार के तौर-तरीके बदल गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पार्टी एवं प्रत्याशियों के सहयोगी हवा बना रहे हैं। इससे चाय की दुकानों की चर्चा पर विशेष असर नहीं पड़ा है। उस चर्चा में जो मजा एवं सच्चाई है, आभासी दुनिया में कहां संभव है।
विज्ञापन

अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा समाप्त होने के बाद ही कॉलेज रोड (बड़ी का अड्डा) स्थित एक चाय की दुकान पर बुजुर्गों की चर्चा शुरू हो गई। अमित शाह के भाषण का जिक्र कर लोग उसके मर्म को समझने की कोशिश कर रहे थे। अमित शाह बार-बार सपा शासन की याद दिला रहे थे। लोग इसका भी अर्थ निकाल रहे थे। एक दूसरे से बात कर कौन-कौन रेस में है और कौन रेस से बाहर है, इसका अंदाजा लगाने का भी प्रयास कर रहे थे। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वहीं कुछ लोग पुराने दिनों को याद कर रहे थे। 65 वर्षीय किशन उर्फ बौना उस्ताद का कहना था कि कल्याण सिंह को चंदा देकर लोग चुनाव लड़ाते थे। ऐसा लगता था कि कल्याण सिंह नहीं बल्कि गांव का हर आदमी चुनाव लड़ रहा हो। मुहल्ला खालिफान के दीप सिंह कहते हैं कि अब तो चुनाव प्रचार का तरीका ही बदल गया है। पहले जुलूस और मीटिंग अधिक होती थीं। साइकिल एवं पैदल चलकर लोग जनसंपर्क करते थे। रामकुमार कहते हैं कि उस जमाने में सबको साइकिल भी नसीब नहीं थी। चंद्रपाल सिंह कहते हैं कि अब तो चुनाव का रूप ही बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed