{"_id":"61f9909d0dc6e51f61174d1e","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali284298093","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः तिब्बिया कॉलेज के दवाखाना में एमआईसी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः तिब्बिया कॉलेज के दवाखाना में एमआईसी का घेराव
विज्ञापन
प्रो. सलमा अहमद की कार को रोकते इंक्रीमेंट व डीए का भुगतान न होने पर गुस्साए कर्मचारी।
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के दवाखाना के कर्मचारियों ने इंक्रीमेंट व डीए का भुगतान न होने को लेकर तिब्बिया कॉलेज की मेंबर इंचार्ज प्रो. सलमा अहमद की कार का घेराव किया।
मंगलवार शाम दवाखाना के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकत्र हो गए और मेंबर इंचार्ज के दफ्तर के बाहर आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही वह अपनी कार से वापस आ रही थीं, तभी कर्मचारी उनकी कार के आग बैठ गए। प्रो. सलमा ने प्रॉक्टोरियल टीम को फोन कर दिया। थोड़ी देर में मौके पर प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली पहुंच गए। कर्मचारियों का कहना है कि उनका इंक्रीमेंट नहीं हो रहा है न ही डीए का भुगतान हो रहा है, जबकि कुलपति आदेश दे चुके हैं। लेकिन मेंबर इंचार्ज इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि मसले को कुलपति के समक्ष रखेंगे। जो भी समस्याएं हैं, उनका निराकरण होगा।
एएमयू इंतजामिया पर जवाब न देने का आरोप
अलीगढ़। एएमयू में फर्जी नियुक्तियों के मामले में जवाब न देने का आरोप भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व सह संयोजक सैयद नासिर अली नकवी ने लगाया है।
विज्ञापन
सैयद नासिर ने बताया कि फर्जी नियुक्ति के मामले में एएमयू इंतजामिया ने कोई कार्रवाई नहीं की। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस संबंध में एएमयू को 15 दिन में कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया था। लेकिन रिपोर्ट नहीं भेजी गई। इस संबंध में जनसंपर्क विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि आरोप का जवाब विधिवत दिया जा रहा है।