{"_id":"61f43e07eb8fdb4d71419ccf","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali284025165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः यूनानी डॉक्टर के घर में घुसे बदमाश, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः यूनानी डॉक्टर के घर में घुसे बदमाश, फायरिंग
विज्ञापन
महानगर के बरौली रोड की रियाज कॉलोनी में एएमयू के तिबिया कॉलेज में तैनात यूनानी डॉक्टर के घर शुक्रवार देर रात रोगी बनकर बदमाश आ धमके। इस दौरान बदमाशों ने डॉक्टर को जैसे ही निशाने पर लिया तो शोरशराबे के चलते उनके पैर उखड़ गए। भागते बदमाशों को लोगों ने घेरने का प्रयास किया तो वे फायरिंग कर भाग गए। इस दौरान उनकी बाइक छूट गई है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।
बताया गया है कि डॉ.फहद इफ्खिार घर के दरवाजे पर अपना क्लीनिक चलाते हैं, जिसका एक दरवाजा मुख्य रोड पर और दूसरा घर के अंदर से है। रात करीब 9:30 बजे उन्होंने जैसे ही क्लीनिक बंद किया तो दो युवक मरीज बनकर आए। वे उन्हें अंदर दवा दे रहे थे, तभी उनके इशारे पर तीन अन्य युवक अंदर आ गए और शटर अंदर से गिराकर तमंचा तान दिया। डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। इस पर आसपास लोग व खुद डॉक्टर के छोटे भाई आ गए। लोगों के आने पर खुद को घिरता देख बदमाश भाग छूटे। उनके बाइक लोगों ने पकड़ ली, जिसे वे फायरिंग करते हुए छोड़ गए। खबर पर क्वार्सी व जवां पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर जवां के अनुसार मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। जो तहरीर दी जाएगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
अचल पर व्यापारी से मारपीट, लूट का आरोप
अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र में अचल ताल पर दो पक्षों में झगड़े के दौरान बीचबचाव करने में बैटरी व्यापारी संग मारपीट कर दी गई। मामले में लूट का भी आरोप है। अचलताल निवासी व्यापारी श्यामबाबू वार्ष्णेय का बैटरी का व्यापार है। वे देर रात तगादा कर घर आए, तभी बाहर कुछ लोग झगड़ रहे थे। उनका आरोप है कि उन्होंने बीचबचाव किया तो उनके साथ लूट का प्रयास किया गया। किसी तरह घर में घुसकर उन्होंने खुद को बचाया। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।