{"_id":"61d4a48600716e06b550ead1","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali282312019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः चहके छात्र-छात्राएं... बोले- यूपी को योगी पसंद हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः चहके छात्र-छात्राएं... बोले- यूपी को योगी पसंद हैं
विज्ञापन
टैबलेट और स्मार्ट फोन मिलने पर छात्राओं के खिले चेहरे। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर की जनसभा में जैसे ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन मिले, वैसे ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। शिक्षकों के हाथों से टैबलेट-स्मार्टफोन लेते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि इसीलिए यूपी को योगी पसंद हैं। लाभार्थियों ने कहा कि अभी तक हमारे पास मोबाइल नहीं था। लॉकडाउन में पापा के मोबाइल से पढ़ते थे। जब वह काम से जाते थे तो मोबाइल ले जाते थे। मोबाइल पर पढ़ाई के दौरान उनके फोन आते थे। जिससे पढ़ाई में खलल पड़ता था। योगी सरकार ने टैबलेट और स्मार्टफोन बांटकर हमें भी मोबाइल का स्वामी बना दिया है। इससे तकनीकी शिक्षा में दक्षता हासिल कर सकेंगे। पढ़ाई से संबंधित सभी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से देख सकेंगे। अगर फिर से लॉकडाउन लगा तो स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
- पढ़ाई से संबंधित कई समस्याएं होती हैं। पहले पापा का मोबाइल चलाती थी। पापा मोबाइल लेकर चले जाते थे तो पढ़ाई अधूरी रह जाती थी। अब मेरा मोबाइल आ गया है। योगीजी अच्छा काम कर रहे हैं। -दिशा वार्ष्णेय, एमएससी अंतिम वर्ष, एसवी कॉलेज।
- यह फोन तकनीकी दक्षता को हासिल कराएगा। पढ़ाई में आ रही समस्याएं भी इंटरनेट के माध्यम से खत्म हो सकती हैं। किसान परिवार से हूं। इसीलिए अच्छा स्मार्टफोन परिजन नहीं दिला सकते थे। अब मिल गया है। - जितेंद्र कुमार, बीए अंतिम वर्ष, एसवी कॉलेज।
विज्ञापन
- मुझे भी स्मार्टफोन मिल गया है। पहले पापा काम पर जाते समय मोबाइल ले जाते थे। अब मेरा खुद का मोबाइल है। कुछ भी पढ़ सकती हूं। वास्तव में यह टैबलेट व स्मार्टफोन हम विद्यार्थियों के लिए मददगार रहेगा। - लिली मिश्रा, एमकॉम अंतिम वर्ष, डीएस कॉलेज।
- स्मार्टफोन व टैबलेट पाकर कॉलेज की छात्राएं बहुत खुश हैं। लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से कई अभिभावक अपने बच्चों को स्मार्टफोन नहीं दिला सके थे। यह तोहफा उनकी पढ़ाई में वरदान साबित होगा। - डॉ. शर्मिला शर्मा, प्राचार्या टीकाराम महाविद्यालय।

-जितेंद्र कुमार, बीए अंतिम वर्ष, एसवी कॉलेज। - फोटो : CITY OFFICE

-दिशा वार्ष्णेय, एमएससी अंतिम वर्ष, एसवी कॉलेज। - फोटो : CITY OFFICE