फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः दुबे पड़ाव पर टकराई कार, सिपाही से हाथापाई

Mon, 03 Jan 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गांधीपार्क क्षेत्र में दुबे पड़ाव चौराहे पर शनिवार मध्य रात्रि कार टकराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच पहुंचे लैपर्ड कर्मी सिपाही से भी बीच-बचाव में कार सवारों ने हाथापाई-धक्कामुक्की कर दी। इसको लेकर हंगामेदार हालात बन गए। खबर पर पुलिस बल के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बाद में कार सवारों के माफी मांगने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कार सवार परिवार आगरा रोड से मीनाक्षी ओवरब्रिज की ओर जा रहा था। इसी बीच कंपनी बाग की ओर से दूसरी कार आ गई और दोनों कारों में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों कारों के चालकों में कहासुनी हुई और कुछ ही देर में कार में सवार महिलाएं भी बाहर आ र्गइं। देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पर अचल चौकी से लैपर्ड पहुंच गई। लैपर्ड के सिपाही ने बीचबचाव किया तो आरोप है कि एक पक्ष ने लैपर्ड कर्मियों से हाथापाई और धक्का-मुक्की तक कर दी। इस पर थाने से अन्य फोर्स बुलाया गया। यह देख कार में सवार महिलाओं ने माफी मांगना शुरू कर दिया, तब जाकर किसी तरह मसला शांत हुआ। पुलिस ने भी महिलाओं को देख भविष्य की हिदायत देकर दोनों पक्षों को जाने दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार टकराने पर झगड़ा हुआ था। सिपाही से हाथापाई जैसी कोई बात सामने नहीं आई। बाद में दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed