फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

एएमयू में कार सवार युवकों की हरकत से तनाव, नारे लगाए

Mon, 18 Oct 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सर सैयद डे पर रविवार रात शराब के नशे में धुत कार सवार तीन युवकों की हरकत ने एएमयू कैंपस का माहौल तनावपूर्ण कर दिया। कार सवार इन युवकों को बाब-ए-सैयद के रास्ते कैंपस से बाहर निकलने पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो कहासुनी के बीच भड़काऊ नारे लगा दिए। इसको लेकर वहां पर भीड़ जमा हो गई। खबर पर पहुंची पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। प्रॉक्टर कार्यालय ने तीनों के खिलाफ तहरीर दे दी है। देर रात तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन

वाकया रात करीब साढ़े ग्यारह बजे का है। नैनो कार सवार तीन युवक शोरशराबा करते हुए पुरानी चुंगी साइड से कैंपस में अंदर होकर बाब-ए-सैयद से बाहर निकल रहे थे। तभी गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोक लिया। सुरक्षाकर्मियों ने बेवजह हंगामा करने की वजह पूछी तो आरोप है कि इन युवकों ने कहासुनी के बीच भड़काऊ नारे लगा दिए। इससे वहां हंगामे के हालात बन गए और काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। चूंकि, वहां पहले से पुलिस तैनात थी। इसलिए प्रॉक्टोरियल टीम की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस पहुंच गए। तीनों युवकों को पकड़ कर थाने लाया गया। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नशे में धुत कार सवार इन युवकों पर टोकने पर विवाद पैदा करने और नारे लगाने का आरोप है। तीनों हिरासत में हैं। तीनों पूछताछ में बाहरी पता चल रहे हैं। इनमें एक रामघाट रोड, एक गांधीपार्क इलाके का है। बेवजह हंगामा करने में कार्रवाई की जाएगी। प्रॉक्टर वसीम अली के अनुसार, तीनों के खिलाफ प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से तहरीर भेजी गई है। उनके द्वारा रोकटोक करने पर नारे लगाए गए हैं। यह बात ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed