{"_id":"60510f6d8ebc3edb5372fe71","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali25880214","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट चेकिंग स्टाफ की करतूत के सीसीटीवी फुटेज तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट चेकिंग स्टाफ की करतूत के सीसीटीवी फुटेज तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेटफार्म टिकट धारक 12 लोगों से तीन हजार रुपये लेकर उन्हें ट्रेन में बैठाने के मामले में फंसे अलीगढ़ जंक्शन के टिकट चेकिंग स्टाफ की मुसीबत बढ़ती जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने 10 मार्च के सीसीटीवी फुटेज तलब किए हैं। इन फुटेज में टिकट चेकिंग स्टाफ और उक्त यात्री बातचीत करते दिख रहे हैं।
इस मामले में सोमवार को टीटीई सतपाल को निलंबित कर दिया गया था। जबकि जांच के घेरे में आए सीआईटी सियाराम मीणा, सीएल मीणा, राजीव यादव, उपेंद्र राय, बीपी राघव, नीरज यादव के खिलाफ जांच जारी है। बता दें कि 10 मार्च को दिल्ली से इस्लामपुर जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 02872 में अलीगढ़ जंक्शन के टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक दर्जन ऐसे लोगों को सवार कर दिया, जिनके पास सिर्फ प्लेटफार्म टिकट था। इन सभी से तीन हजार रुपये लिए गए थे। गाड़ी टूंडला जंक्शन पर पहुंची और ड्यूटी बदली तो पूरा मामला खुल गया। टूंडला के स्टाफ ने मामला प्रयागराज के अधिकारियों को बताया। इसके बाद वहां से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है। सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय के मुताबिक इस प्रकरण में एक भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। भ्रष्टाचार किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।