फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

शहर को जाम से बचाने के वास्ते कठपुला से निकलेंगे पांच रास्ते

Sat, 24 Oct 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कठपुला की फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
आशीष निगम
विज्ञापन

शहर के अधिकांश लोग अक्सर कठपुला से गुजरते हैं। कई बार वह जीटी रोड की ओर जाने के लिए बेवजह रसलगंज चौराहा घूमते हैं और जाम में फंसते हैं। ठीक इसी तरह से जीटी रोड से सीधे कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले भी इस चौराहे की परिक्रमा करते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि जीटी रोड से ही कठपुला पर आने और जाने का एक नया रास्ता मिलने वाला है। चार लेन में बनने वाले नये कठपुला में इसका इंतजाम किया जा रहा है। अभी तक चार रास्तों को जोड़ने वाला ये ओवरब्रिज अब पांच रास्ते देगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस फोरलेन ओवरब्रिज के निर्माण का जिम्मा राज्य सेतु निगम को सौंपा गया है, लेकिन इसके आधुनिक डिजाइन को तैयार कराने के लिए आर्किटेक्ट कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। पांच रास्तों का नया कठपुला दस नए लुक के साथ आपको भी पसंद आएगा।
नई पहचान बनेगा कठपुला
अलीगढ़। नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड के सीईओ आईएएस अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल कहते हैं कि कठपुला शहर की पहचान है। जिसके ईदगिर्द रोजाना लाखों लोग निजी और व्यावसायिक वाहनों से सफर करते हैं। यहां से गुजरने वाली नई दिल्ली-हावड़ा रेललाइन की ट्रेनों में सवार कम से कम एक लाख से अधिक लोग रोजाना इसको देखते हुए गुजरते हैं। इसलिए इसको एक नई पहचान देनी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ये काम राज्य सेतु निगम को दिया गया है। फोरलेन बनने वाले इस पुल से पांच रास्ते डिजाइन होंगे। चार पूर्ववत हैं, एक नया पुल के ऊपर से ही जीटी रोड की ओर नई बस्ती-मसूदाबाद की ओर निकाला जाएगा। इससे रसलगंज का ट्रैफिक लोड आधा होगा, जिससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में कुल पांच पुल
शहर में जेल रोड, मीनाक्षी, कठपुला, छर्रा अड्डा पुल और सारसौल पुल को मिला कर नई दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर बने पांच ओवर ब्रिज हैं, जो रेलवे लाइन के इर्दगिर्द बंटे पूरे शहर को आपस में जोड़ते हैं। इनमें से कठपुला और मीनाक्षी शहर की घनी आबादी के दो सबसे बड़े रास्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से शहर के पूरे यातायात सिस्टम का डाटा एकत्र हो रहा है। ये डाटा जल्द हमारे सामने होगा कि किस पुल पर कितने वाहन हैं और कितनी देर जाम लग रहा है। उसके अनुसार ही सभी पुलों का ट्रैफिक सिस्टम डिजाइन होगा। कठपुला पर नए बनने वाले फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन नया होगा। ये आगरा मुरादाबाद हाईवे नंबर 509 का हिस्सा है, जो हाईवे अथारिटी से नगर निगम की स्मार्ट सिटी योजना में आ चुका है। इसको स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जाएगा।
-जीएस प्रियदर्शी, मंडलायुक्त एवं चेयरमैन अलीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड
ऐसे होगा नया लुक
1-पुल के ऊपर हैंगिंग गार्डन और रंगबिरंगी रोशनी के बीच राष्ट्रीय स्तर की विज्ञापन साइड
2-पुल के ऊपर से ही एक रास्ता रसलगंज चौराहा तो दूसरा नई बस्ती-मसूदाबाद की ओर
3-दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक और कलेक्ट्रेट से होते हुए मुरादाबाद जाएगा हाईवे
4-सुभाष चंद्र बोस पार्क को दोबारा से डिजाइन किया जा रहा है, जिससे खूबसूरती बढ़ा सके
5-बरछी बहादुर दरगाह के पास की जमीन पर नगर निगम का आधुनिक कांप्लेक्स बनेगा
6-कठपुला के ऊपर से ही दीवानी कचहरी की हैरिटेज बिल्डिंग का साइड व्यू देखा जा सकेगा
7-कठपुला के हैगिंग गार्डन से मसूदाबाद चौराहे तक का नजारा बिल्कुल साफ देखा जा सकेगा
8-पुल के ऊपर से निकलने वाले पांचों रास्तों का ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम फुली कंप्यूटराइज्ड होगा
9-कठपुला के बराबर से बने पैदल पार पुल को भी हरियाली युक्त और साफ सुथरा होगा
10-पुल के पास बनने वाले नगर निगम कांप्लेक्स से पूरा इलाका रात में दुधिया रोशनी से रोशन होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed