{"_id":"5e56d60b8ebc3ef3c74c51d1","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali227751922","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर की घुड़की से छत से गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर की घुड़की से छत से गिरा मजदूर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से 70 किलोमीटर दूर वृंदावन में बंदरों के चलते कई मौत के मामले सामने आए। ऐसा ही मामला देहलीगेट क्षेत्र में देखने को मिला है। रात को खाना खाकर छत पर टहलने गए मजदूर पर बंदर ने हमला कर दिया। घुड़की के डर कर से वे पीछे हटे और छत से नीचे जा गिरे। चबूतरे पर गिरने से मजदूर की मौत हो गई।
देहलीगेट थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार पुत्र गोपालदास पेशे से मजदूर थे। परिजनों के मुताबिक विजय कुमार मंगलवार रात करीब 10.30 बजे खाना खाने के बाद छत पर टहलने के लिए गए थे। तभी अचानक छत पर बंदर आ गए। एक बंदर ने घुड़की दी तो उन्होंने बचने का प्रयास किया। छत पर पीछे हटने के दौरान वे नीचे चबूतरे पर आ गिरे।
परिजनों ने एंबुलेंस बुलवाई। एंबुलेंस में आए स्टाफ ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। विजय कुमार ने पत्नी ममता देवी के साथ पांच बेटी व एक बेटे को अपने पीछे रोता बिलखता छोड़ा है।