{"_id":"5e56d2a38ebc3ef4104205bb","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2277495101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के भाई ने चलाई गोली, दो बहनें हुईं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के भाई ने चलाई गोली, दो बहनें हुईं घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयगढ़ अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव भाकरी अहवासी में मंगलवार शाम निकरौसी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। दूल्हे के भाई ने ताबड़तोड़ फायर किए, जिसमें छत पर खड़ी होकर निकरौसी देख रहीं दो बहनें घायल हो गईं। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव के रहने वाले मदन कुमार पुत्र वीरेंद्र शर्मा की मंगलवार को शादी थी। बरात हाथरस जानी थी। गांव के लोग अपनी छतों से निकरौसी देख रहे थे। पड़ोस में रहने वालीं दो बहनें 19 वर्षीय लक्ष्मी व 14 वर्षीय डौली भी निकरौसी देख रहीं थी। इस दौरान दूल्हे के भाई टिल्लू शर्मा ने अपने फूफा की दुनाली बंदूक से फायर किए। नाच-गाने के दौरान उसने ध्यान नहीं दिया कि बंदूक का मुंह किस ओर है।
एक फायर के दौरान छत पर खड़ी लक्ष्मी व डौली छर्रे लगने से घायल हो गईं। उनके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई छर्रे लगे। दोनों के घायल होते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से भाग गया। वहीं परिवार के लोग आनन-फानन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों बहनों का उपचार चल रहा है। पिता खेतू शर्मा ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।