फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सपा नेता अज्जू इशहाक के मोती महल रेस्टोरेंट पर एफडीए का छापा

Wed, 26 Feb 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पनीर और दही के नमूने भरते अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
मंगलवार सायं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अज्जू इशहाक के मैरिस रोड स्थित मोती महल रेस्टोरेंट पर छापा मारा। इस दौरान बेसन, पनीर, दही, दही मसाला की ग्रेवी के सैंपल भरे गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम को लंबे समय से सपा नेता अज्जू के मैरिस रोड स्थित मोतीमहल रेस्टोरेंट में घटिया गुणवत्ता का खाना एवं नाश्ता परोसने की शिकायत मिल रही थी। हाल ही में मिली एक शिकायत के आधार पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने जिला अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में सायंकाल में छापा मारा। टीम ने रेस्टोरेंट की रसोई में जाकर जांच की और उसके बाद बेसन, दही, पनीर, एवं दही मसाला की ग्रेवी के नमूने भर लिये। जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हाल ही में मिली शिकायत के आधार पर की गई है। हालांकि उन्होंने विभागीय गोपनीयता का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता के नाम का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन

-प्रशासन को यह पता होना चाहिए कि बेसन, पनीर या दही हमारे यहां नहीं बनता है। यह हम बाजार से खरीदकर लाते हैं, जिसके बिल उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रशासन स्तर से जो सैंपल लिए गए हैं, उनकी जांच करा लें और जहां से माल आया है, उसकी जांच करा लें। बाकी कोई किसी तरह के मायने निकालने की जरूरत नहीं है।-अज्जू इशहाक सपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed