फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बरेली की जेल में बंदियों की मौत के बाद जेल प्रशासन सतर्क

Wed, 12 Feb 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बरेली की सेंट्रल जेल में फांसी की सजा पाए तीन बंदियों की बीमारी से मौत हो जाने के बाद अलीगढ़ जेल का प्रशासन भी बीमार बंदियों को लेकर सर्तक हो गया है। ऐसे बंदियों की सूची तैयार कर उनके स्वास्थ्य परीक्षण की नए सिरे से तैयारी की जा रही है। साथ ही उनको सघन चिकित्सकों की देखरेख में रखने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदियों की क्षमता 1148 है। लेकिन यहां पर कुल 3100 बंदी हैं। इस तरह क्षमता से तीन गुना अधिक बंदी जेल में हैं। इनमें 132 महिला बंदी भी हैं। महिलाओं के लिए अलग बैरक हैं। जेल में कुल 40 बंदी ऐसे हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 10 बंदी ऐसे हैं जिनका गंभीर बीमारी के चलते बाहर अस्पताल में उपचार चल रहा है। इन्हें सघन निगरानी में रखा गया है। 25 बंदी एचआईवी से भी ग्रस्त हैं। एक वर्ष में दो बंदियों की बीमारी के चलते मृत्यु हुई है। एक बंदी की 92 वर्ष की अवस्था में जेएन मेडिकल कालेज में बीमारी से मौत हुई थी। जबकि एक बंदी की लगातार तीन वर्ष तक डायलिसिस के चलते दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हुई थी। बरेली जेल में लगातार तीन बंदियों की मौत के बाद स्थानीय जेल प्रशासन भी बंदियों की सेहत को लेकर सतर्क हो गया है। हालांकि जेल प्रशासन का दावा है कि वह पहले से ही स्वास्थ्य परीक्षण और बीमार बंदियों के उपचार को लेकर सावधानी बरतते रहे हैं।
विज्ञापन

‘गत अक्टूबर महीने में टीबी और चेस्ट के लिए बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। इसमें 46 मरीजों की फाइंडिंंग की गई और स्क्रीनिंग कराई गई। इसमें पांच मरीजों को टीबी पॉजिटिव पाया गया। प्रत्येक शनिवार को जिला क्षय रोग विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी मरीजों की टीबी की जांच करती है। बीमार बंदियों को लेकर जेल प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- आलोक सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed