फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ में चार अप्रैल तक धारा 144 लागू

Tue, 04 Feb 2020 08:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सीएए और एनआरसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों, बोर्ड परीक्षा और त्योहारों के मद्देनजर एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने शहर में चार अप्रैल तक धारा 144 लागू कर दी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अराजकता या आदेश की अवहेलना करने वालों को कानूनी कार्रवाई में पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम सिटी के मुताबिक, शहर में सीएए और एनआरसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों, 21 फ रवरी को महाशिवरात्रि, 9 मार्च को होलिका दहन, मो. हजरत अली का जन्म दिवस, 10 व 11 मार्च को होली का त्योहार, 2 अप्रैल को रामनवमी, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आदि को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिसको लेकर धारा 144 लागू की गई है। यह आदेश 4 फ रवरी से 3 अप्रैल तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed