फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

गभाना सीनियर स्टेट के राजा विजयराज सिंह पर भतीजे ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 16 Jan 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गभाना रियासत के राजशाही परिवार के बीच जायदाद को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस की दहलीज तक पहुंच गया। गभाना सीनियर स्टेट के राजा विजयराज सिंह पर उनके एनआरआई भतीजे नॉथन संग्राम सिंह ने धोखाधड़ी कर जायदाद (चल और अचल संपत्ति) हड़पने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर गभाना पुलिस ने राजा विजयराज सिंह पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इधर, बुधवार दिन में संग्राम सिंह ने जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन ने तहसीलदार गभाना से जायदाद संबंधी रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि मुकदमे में आरोपी बनाए गए राजा विजयराज सिंह युवा भाजपा नेता अभिमन्यु राज सिंह के पिता हैं।
विज्ञापन

एनआरआई नॉथन संग्राम सिंह पुत्र स्व: राजा रविराज सिंह निवासी गभाना हाल पता नीदरलैंड ने बुधवार को मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण को समझकर एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए। साथ ही थानाध्यक्ष गभाना को मुक दमा दर्ज करने के आदेश दिए। संग्राम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता और चाचा राजा विजयराज सिंह गभाना सीनियर स्टेट में बराबर के हिस्सेदार थे। पिता ने मृत्यु पूर्व अपने हिस्से की सारी चल अचल संपत्ति की वसीयत तैयार कर मेरे नाम कर दी थी।
विज्ञापन

पिता की मृत्यु के बाद चाचा विजयराज सिंह ने उनके साथ हमदर्दी और सहानुभूति जताने का दिखावा करते हुए कुछ सादा कागजों और कुछ हिंदी में लिखे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे, चूंकि हिंदी पढ़ने और समझने में असमर्थ होने के कारण कागजातों पर ध्यान नहीं दिया। डेढ़ वर्ष पूर्व मालूम हुआ कि चाचा ने गभाना किले सहित कृषि भूमि, दुकानें, मैरिज होम, ग्राम कन्होई, किनुआ में स्थित जमीन सहित सारी चल अचल संपत्ति तहसील से उक्त हस्ताक्षर युक्त कागजों के द्वारा अपने नाम करा ली है। इन आरोपों के आधार पर गभाना थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गभाना राघवेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है। जो भी तथ्य विवेचना के दौरान सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार के नाम कर दी जाए संपत्ति
नॉथन संग्राम सिंह ने थाने में दी तहरीर व जिलाधिकारी से की गई शिकायत में चाचा द्वारा धोखाधड़ी कर हड़पी सारी जमीन को उनके कब्जे से मुक्त कराकर राज्य सरकार के नाम पर करने की पेशकश भी की है। इसके पीछे का कारण उनका नीदरलैंड में शिफ्ट हो जाना बताया जा रहा है। एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी के मुताबिक तहसीलदार गभाना से जायदाद संबंधी रिकार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed