{"_id":"5e1c848d8ebc3e87d6159eeb","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali223914883","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन के सीईओ जेफ बेगास का विरोध करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेजन के सीईओ जेफ बेगास का विरोध करेंगे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजॉस का व्यापारी विरोध करेंगे। इसकी जानकारी सोमवार को अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने पत्रकारों को दी।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार से छोटे व्यापारी तबाह हो रहे हैं। देश में 7 करोड़ से अधिक खुदरा व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजॉस के विरोध का निर्णय लिया गया है। वह इसी महीने दिल्ली आ रहे हैं। व्यापारी नेताओं ने कहा कि 18 फरवरी को नुमाइश मैदान में व्यापारी सम्मेलन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। 14 जनवरी को रेलवे रोड स्थित इंदिरा मार्केट में खिचड़ी एवं कंबल वितरण किया जाएगा। मंडलायुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी एवं पूर्व मंडलायुक्त अजयदीप सिंह को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ओम प्रकाश मास्टर, सुरेश चंद्र पेठा, ढाल सिंह, हाजी सुलेमान, अनूप गुप्ता, विजय गुप्ता, मोहन सिंह, शिव स्वरूप आदि मौजूद थे।