{"_id":"5e0f8f668ebc3e87d46891e3","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2230892115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पढ़ी गई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पढ़ी गई जुमे की नमाज
विज्ञापन
जमालपुर मस्जिद में नमाज अदा करके वापस आते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध की आशंका के चलते ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद के आसपास पुलिस व आरएएफ के जवान तैनात रहे। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान अमन-चैन की दुआ मांगी गई।
तीसरे जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के तीनों रास्तों पर पुलिस व आरएएफ की महिला व पुरुष जवानों की तैनाती रही। नमाज जुमा इमाम हाफिज व कारी शागिल ने पढ़ाई। नमाज के दौरान देश में अमन, चैन, खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज मुकम्मल होने के बाद करीब एक घंटे तक फोर्स तैनात रहा। पुलिस फोर्स की तैनाती होने के बाद भी बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
जमालपुर में सुरक्षा बलों की निगरानी में हुई जुमे की नमाज
जमालपुर में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुई। बाजार पहले की तरह ही रौनक में डूबे नजर आए। किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर कोई तनाव नहीं रहा। सीओ अनिल समानिया, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, इंस्पेक्टर थाना सिविल लाइंस अमित कुमार सहित पुलिस बल, पीएसी, आरएएफ की मौजूदगी में डेढ़ बजे के करीब हुई नमाज के बाद लोग अपने-अपने घरों को चले गए। 15 दिसंबर की रात के बाद अगले दिन जिस प्रकार का विरोध प्रदर्शन जमालपुर में देखा गया। शुक्रवार को जमालपुर में इसके विपरीत शांतिपूर्ण माहौल कायम था। नमाज खत्म होने के बाद इलाके के कई मोअज्जिज लोगों ने पुलिस अधिकारियों से आकर वार्ता की। अधिकारियों को इलाके में शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घरों को चले गए। बाजार में आम दिनों की तरह ही रौनक नजर आई।

ऊपरकोट जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान तैनात आरएएफ के जवान।- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन