{"_id":"5e0bb56c8ebc3e87c93329e6","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali222850354","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में अलीगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में अलीगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वोच्च रैंक के साथ अलीगढ़ नए साल में प्रवेश कर रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 लीग में अलीगढ़ प्रदेश में पहला (10 लाख की आबादी वाले शहरों में) एवं देश में 41 वें स्थान पर है। इसकी सूचना मिलने के बाद नगर निगम व शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 लीग के अप्रैल से सितंबर तक के दो चरणों के घोषित परिणाम में एक लाख से दस लाख आबादी वाले शहरों में अलीगढ़ ने प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। साथ ही देश में 41 वां स्थान पाया है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पाए जाने पर नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों और सफाईकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि अभी अंतिम चरण बाकी है। शहर वासियों के सहयोग के बल अलीगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अंतिम चरण में भी सर्वोच्च स्थान देश में लाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में दो लीग के परिणाम में अलीगढ़ को 1449.39 में से 1106.06 हासिल कर अलीगढ़ प्रथम स्थान पर है। झांसी दूसरे और शाहजहांपुर तीसरे स्थान पर है। बरेली चतुर्थ एवं फिरोजाबाद पांचवें स्थान पर है।