{"_id":"5e0bb3588ebc3e87cc2f1a22","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali222850283","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता के घर में घुसकर आरोपी ने की मारपीट, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता के घर में घुसकर आरोपी ने की मारपीट, दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप के आरोपी ने अपने परिवार वालों के साथ घर में घुसकर पीड़िता की मां और बहन की जमकर पिटाई की। गैंगरेप के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया। पीड़ित किशोरी की घायल मां की ओर से लोधा थाने में तहरीर दी गई। आरोप है कि थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
करीब छह माह पहले परचून की दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को दुकान के अंदर खींचकर दुकानदार युवक और उसके साथियों ने गैंगरेप किया था। इस मामले में तीन आरोपियों पर गैंगरेप के साथ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी पुलिस ने जांच के दौरान एक आरोपी का नाम विवेचना में बाहर कर दिया था। एक आरोपी अभी जेल में है। गैंगरेप का मुख्य आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर इस समय बाहर है।
पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी और उसका परिवार मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहा था। मंगलवार को अपने परिवार के लोगों के साथ घर में घुस आया। गालीगलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। 27 जुलाई को हुए गैंगरेप के इस मुकदमे में पुलिस ने चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
एसओ लोधा प्रेमपाल सिंह के अनुसार मारपीट की सूचना पर हल्का इंचार्ज को गांव में जांच के लिए भेजा था। पता चला कि दुष्कर्म के मुकदमे का एक आरोपी तीन दिन पहले जमानत पर छूटकर आया है। घटना की सच्चाई के लिए दोनों पक्षों व गवाहों को सुबह थाने पर बुलाया गया है। जांच में जो सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।