फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

शादी से मुकरा सिपाही, युवती ने मढ़ा झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 27 Sep 2019 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महानगर के देहली गेट क्षेत्र की एक युवती ने बुलंदशहर के सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सिपाही अब शादी से मुकर रहा है। गुरुवार को युवती परिवार के सदस्यों के साथ मामले की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। यहां एसपी देहात से मामले की शिकायत की। एसपी देहात ने थाना पुलिस को प्रकरण की जांच सौंपी है। इधर, सिपाही के परिवार को मामले की भनक लगी तो वह भी अलीगढ़ आ गए। दोनों परिवारों के बीच समझौते को लेकर देर रात तक वार्ता चलती रही।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले सिपाही से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर चैटिंग करने के दौरान सिपाही ने प्रेम विवाह करने का वादा किया था। धीरे-धीरे प्रेम बढ़ा तो दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ। युवती ने बताया कि मिलने-जुलने के दौरान सिपाही ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मगर, अब वह परिवार वालों के न मानने की दुहाई देकर शादी करने के वादे से पीछे हट रहा है। इस मामले में सिपाही के परिवार से भी बात की तो वह भी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

इंसाफ की मांग को लेकर इस मामले की शिकायत एसपी देहात और एसपी क्राइम से की गई है। इधर, सूचना पर आए सिपाही के परिवारीजनों ने बताया कि बेटे की युवती से फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद सिर्फ फोन पर ही बातचीत हुईं हैं। मिलने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप झूठा है। एसपी देहात ने मामले की जांच देहली गेट पुलिस को सौंपी है। देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों परिवारों में आपसी समझौते की वार्ता हो रही है। अगर, वार्ता सफल नहीं रहती है तो युवती की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed