फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : कार में बैठाकर महिला से लूटे कुंडल

Wed, 15 Jun 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पीड़िता ओमकुमारी। - फोटो : AKBARABAD
जीटी रोड पर बदमाश आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार दोपहर भी गांव रोहिना सिंहपुर से अलीगढ़ जा रही एक महिला से कार सवार कुंडल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव रोहिना सिंहपुर निवासी ओमकुमारी पत्नी योगेन्द्र सिंह ने बताया सोमवार की दोपहर वह अलीगढ़ जाने के लिए रोड किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। तथी दोपहर समय करीब बारह बजे एक कार आकर उनके पास रुकी। कार में तीन लोग सवार थे। जिनमें से एक युवक कार से उतर कर महिला के पास आया और कहने लगा कि बहन जी अलीगढ़ जाना है क्या।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि हां जाना तो है, लेकिन आप कितना किराया लोगे। कार सवार ने कहा कि जो किराया लगता हो वह दे देना ना। उसके बाद महिला कार में बैठ गई। कार जैसे ही पनैठी के निकट पहुंची। तभी कार सवारों ने महिला को गाड़ी में ही बंधक बना लिया। चलती कार में बदमाशों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल उतार लिए। उसे धक्का देकर कार से उतार कर अलीगढ़ की ओर भाग गए। महिला मंगलवार की सुबह अपने पति के साथ थाने पहुंची। जहां कार सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed