फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Neeru Pathak shines like gold in 400 meter race

Athletics: 400 मीटर दौड़ में सोने सी चमकीं अलीगढ़ की नीरू, 200 मीटर में भी पदक की संभावना

Sat, 14 Sep 2024 02:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 02:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नीरू ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब वह 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
Aligarh Neeru Pathak shines like gold in 400 meter race
धाविका नीरू पाठक पदक दिखाते हुए - फोटो : स्वयं

विस्तार

चेन्नई में चल रही चतुर्थ एशियन एथलेटिक्स जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ जिले की नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


जिले की सनसनी धाविका का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नीरू ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब वह 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। यूपी एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष और एएमयू शिक्षक शमशाद निसार ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में भी नीरू पदक जीतेंगी। वह अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 
विज्ञापन


नीरू के पिता राजवीर शर्मा व माता मिथलेश देवी ने बेटी की जीत पर खुशी जाहिर की है। पिछले महीने पेरू के लीमा शहर में अंतरराष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप की रिले रेस में वह पांचवें स्थान पर थीं। इससे पहले एथलेटिक्स चैंपियनशिप बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में नीरू ने स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed