फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Nagar Nigam health camp

Aligarh Nagar Nigam: स्वास्थ्य शिविर में हुआ 1943 लोगों का उपचार, दवाएं भी दीं

Mon, 03 Nov 2025 02:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 02:03 PM IST
सार

शिविर में टीबी रोगियों को 500 पोषण पोटलियां वितरित की गईं। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय की छात्राओं को 500 ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई गईं।

विज्ञापन
Aligarh Nagar Nigam health camp
स्वास्थ्य शिविर - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम अलीगढ़ की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग, आईएमए, आईएपी और पीडीए की ओर से 2 नवंबर को नगला मसानी निरंजनपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 1943 लोगों का उपचार किया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, मंडलायुक्त संगीता सिंह, विशिष्ट अतिथि डीएम संजीव रंजन, एसएसपी नीरज कुमार जादौन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने शुभारंभ किया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभव जैन, सर्जन डॉ. अवैध भारद्वाज, नेत्र सर्जन नीलेश मित्तल, फिजीशियन सौरभ पाठक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुमन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग शेखर सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर शुभारंभटीबी रोगियों को 500 पोषण पोटलियां वितरित की गईं। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय की छात्राओं को 500 ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई गईं। संचालन प्रशासनिक अधिकारी रोहित प्रकाश सक्सेना ने किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री, डीटीओ डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, टीबी डीपीएम सत्येंद्र कुमार, एहसान रब आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed