फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Nagar Nigam A2Z plant fine

Aligarh News: नगर निगम-एटूजेड प्लांट पर 19 लाख जुर्माना, नोटिस, 15 दिन के अंदर मांगा जवाब

Fri, 14 Mar 2025 11:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 11:04 AM IST
सार

मथुरा रोड पर बने इस कूड़े के पहाड़ के चलते आसपास बसीं कृष्णा धाम, पुष्प विहार, ब्रजधाम, गंगाधाम, लोधी विहार, लक्ष्मीनगर, शिव विहार, तुर्कमान गेट, एडीए कॉलोनी, सासनी गेट, भुजपुरा, कमेला रोड, बाबरी मंडी, जयगंज और पीपल वाली गली समेत करीब 20 इलाकों के लोग अक्सर दुर्गंध की शिकायत करते हैं।

विज्ञापन
Aligarh Nagar Nigam A2Z plant fine
अलीगढ़ का यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

कूड़े का सही तरीके से निस्तारण नहीं करने और इसके कारण लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम पर 10 लाख और कूड़ा निस्तारण करने वाली एजेंसी एटूजेड पर नौ लाख जुर्माने का नोटिस भेजा है। बोर्ड ने 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने पर बोर्ड जुर्माना वसूल कर लेगा।

विज्ञापन


शहर से कूड़ा उठान होने के बाद मथुरा रोड स्थित एटूजेड प्लांट पर प्रतिदिन 525 टन कूड़ा पहुंच रहा है। जबकि प्लांट की क्षमता 220 टन कूड़ा निस्तारण की है। नगर निगम की ओर से प्लांट की क्षमता बढ़ाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। दूसरी जगह भी तलाशी जानी चाहिए थी लेकिन उसके लिए भी कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन


मथुरा रोड पर बने इस कूड़े के पहाड़ के चलते आसपास बसीं कृष्णा धाम, पुष्प विहार, ब्रजधाम, गंगाधाम, लोधी विहार, लक्ष्मीनगर, शिव विहार, तुर्कमान गेट, एडीए कॉलोनी, सासनी गेट, भुजपुरा, कमेला रोड, बाबरी मंडी, जयगंज और पीपल वाली गली समेत करीब 20 इलाकों के लोग अक्सर दुर्गंध की शिकायत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि कितनी भी जल्दी कर लें तीन साल से पहले इस कूड़े का निस्तारण संभव नहीं है। यहां साढ़े 5 लाख टन कूड़ा पड़ा है। हर रोज मात्रा बढ़ती ही जा रही है। लोगों की इसी शिकायत को देखते हुए ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जुर्माने का नोटिस जारी किया है।

नगर निगम और एटूजेड को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। पर्यावरणीय क्षति पूर्ति करने के लिए यह कदम उठाया गया है। - राधेश्याम, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed