{"_id":"5e1339f28ebc3e87bb5b5eff","slug":"aligarh-muslim-university-students-organises-tiranga-yatra-against-jnu-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू हिंसा के विरोध में एएमयू छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए सरकार विरोधी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू हिंसा के विरोध में एएमयू छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए सरकार विरोधी नारे
Mon, 06 Jan 2020 07:15 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 06 Jan 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
एएमयू में तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू में हुए बवाल के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन के तौर पर एक तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें छात्र छात्र-छात्राओं समेत एएमयू टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ भी शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान हजारों की तादात में छात्र शामिल हुए। इस दौरान भीड़ में तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे और एबीवीपी मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी भीड़ ने वीसी, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की। छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम से जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जेएनयू में नकाबपोशों का हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब छात्र सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में छात्र आक्रोशित हो गए हैं। हालांकि एएमयू में छात्रों ने तिरंगा यात्रा के साथ एक पीस मार्च निकालते हुए अपनी मांगे ज्ञापन के माध्यम से पहुंचाई हैं। वहीं एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरी ने कहा कि छात्रों द्वारा दिया गया ज्ञापन आगे फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। वहीं शहर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आज ही जेएनयू की घटना को लेकर पुतला फूंका। उनका आरोप है कि यह सब एबीवीपी के खिलाफ रची गई साजिश है।
विज्ञापन