{"_id":"62b48f9d9c6af47a3f788d84","slug":"aligarh-muslim-university-message-sent-by-making-fake-id-in-name-of-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Muslim University: कुलपति के नाम से फर्जी आईडी बनाकर भेजे संदेश, प्रॉक्टर कार्यालय ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Muslim University: कुलपति के नाम से फर्जी आईडी बनाकर भेजे संदेश, प्रॉक्टर कार्यालय ने दर्ज कराया मुकदमा
Thu, 23 Jun 2022 09:36 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:36 PM IST
सार
इसी तरह कुलपति के नाम से पहले फेसबुक, ईमेल व व्हाट्सएप अकाउंट आईडी बनाई थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश राणा के अनुसार प्रॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के नाम से व्हाट्सएप पर एक बार फिर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को संदेश भेजे गए हैं। इसे लेकर सिविल लाइंस में प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें एएमयू के पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद सेंटर के प्रोफेसरों सहित अन्य कई जगहों पर लोगों को संदेश भेजे जाने का आरोप है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीलम अली की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि एक फर्जी नंबर से व्हाट्सएप आईडी अकाउंट बनाया गया। जिस पर कुलपति प्रो.तारिक मंसूर का फोटो स्टेट्स पर लगाकर लोगों को संदेश भेजे गए हैं। ये संदेश एएमयू प्रोफेसरों सहित अन्य कई अधिकारियों को भेजे गए हैं। इस पर उधर से कुछ लोगों ने ईमेल पर वापस जानकारी भेजी तो इंतजामिया के लोगों को पता चला। इंतजामिया के अनुसार ये कुलपति की छवि धूमिल करने के इरादे से किया जा रहा है।
विज्ञापन