{"_id":"62c71969d12fff22db5a9ebe","slug":"aligarh-muslim-university-declared-class-12th-result-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: 12वीं का परिणाम किया घोषित, असंब ने 500 में से 491 अंक हासिल कर किया टॉप, 99.85 फीसद रहा इंटर का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: 12वीं का परिणाम किया घोषित, असंब ने 500 में से 491 अंक हासिल कर किया टॉप, 99.85 फीसद रहा इंटर का रिजल्ट
Thu, 07 Jul 2022 11:05 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:05 PM IST
सार
एएमयू के गुरुवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में असंब अतीक ने टॉप किया है, जबकि यशस्वी सिंह ने मानविकी व आयुष वार्ष्णेय ने कॉमर्स वर्ग में टॉप किया है। विज्ञान वर्ग में 500 में से 491 अंक हासिल कर अंसब टॉपर बनीं।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने गुरुवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें असंब अतीक ने टॉप किया है, जबकि यशस्वी सिंह ने मानविकी व आयुष वार्ष्णेय ने कॉमर्स वर्ग में टॉप किया है।
विज्ञापन
वहीं, विज्ञान वर्ग में 500 में से 491 अंक हासिल कर अंसब टॉपर बनीं। यशस्वी ने मानविकी वर्ग में 500 में से 484 अंक हासिल किए, जबकि आयुष वार्ष्णेय ने कॉमर्स वर्ग में 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा में 2747 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं, जिसमें 2743 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। 12वीं का परीक्षा परिणाम 99.85 फीसदी रहा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीब उल्लाह जुबैरी ने बताया कि परीक्षा में 1564 बालक व 1183 बालिकाएं शामिल हुईं थीं। इनमें 1182 बालिकाएं और 1561 बालक पास हुए। एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने उनके प्रयासों की सराहना की उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
विज्ञापन