{"_id":"604fc3818ebc3eda746bf609","slug":"aligarh-muslim-university-city-office-news-ali2587223118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में इस बार समाप्त हो सकता है ग्रीष्मकालीन अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में इस बार समाप्त हो सकता है ग्रीष्मकालीन अवकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो सकता है। इससे शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाने में सहायता मिलेगी। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले पर अंतिम मुहर एकेडमिक काउंसिल में बैठक के बाद ही लगेगी।
गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालय में परीक्षाओं और शिक्षण का कार्य ऑनलाइन तरीके से संपन्न किया गया। अभी भी ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। इसके चलते न सिर्फ परीक्षाओं में विलंब हुआ बल्कि वर्ष 2020-21 के शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाएं व अन्य प्रक्रियाएं विलंब से संपन्न हुई।
सत्र भी पिछड़ गया है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में इस बात पर चर्चा हो रही है कि वर्ष 2021 में होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश को समाप्त कर दिया जाए। जिससे कुछ हद तक शैक्षिक सत्र को नियमित करने में मदद मिलेगी। इस संबंध में जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि ग्रीष्मकालीन अवकाश को समाप्त करके सत्र को पटरी पर लाने का प्रस्ताव अगर होगा तो सबसे पहले एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लाया जाएगा। एकेडमिक काउंसिल से स्वीकृति के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।