फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university

सीएए का विरोधः शहर में चल रहे धरनों में एएमयू की भूमिका की हो जांच

Thu, 27 Feb 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim university
एसएसपी से मिलने पहुंचे हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता वार्ता करते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
कोतवाली थाना क्षेत्र के ऊपरकोट एवं बाबरी मंडी में उपद्रव तथा मंदिर में पथराव के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध के नाम पर उपद्रव फैलाने का आरोप लगाते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए विभिन्न संगठनों के नेता गोलबंद होकर जिला प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। सीएए के विरोध में शहर में चल रहे धरना-प्रदर्शन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की भूमिका की जांच कराने की मांग भी की है। आरोप लगाया कि एएमयू के शिक्षक पर्दे के पीछे से राजनीति कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को फंडिंग करने वाले लोगों को भी चिन्हित किया जाए।
विज्ञापन

मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जाट महासभा, अखिल भारतीय लोधी महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय वैश्य सैनी महासभा, पहल, अखिल भारतीय श्री वैश्य बारहसैनी युवा महासभा, दिल्ली गेट गुरुद्वारा सोसाइटी, खटीक समाज एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आदि के नेता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इस बैठक से मीडिया को दूर रखा गया। संगठन नेताओं ने भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय पर मुकदमा दर्ज होने पर आक्रोश व्यक्त किया। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर धारा 144 का उल्लंघन कर गुरिल्ला युद्ध की तरह जगह-जगह धरना संचालित कर अराजकता फैलाने पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया। नेताओं ने इस पूरे प्रकरण में एएमयू के छात्रों एवं शिक्षकों की संलिप्तता की विस्तृत जांच कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि ऊपरकोट एवं बाबरी मंडी के हिंदू व्यवसायी दहशत में हैं। तुर्कमान गेट पर अराजक तत्वों ने पथवारी मंदिर में तोड़फोड़ की और बाबरी मंडी में हिंदू घरों पर हमला किया। विनय वार्ष्णेय को इस प्रकरण में बदनाम करने की साजिश हो रही है। शहर में अमन-शांति के लिए उपद्रवी तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ये मौजूद रहे...
जाट महासभा से चौधरी दिगंबर सिंह, अखिल भारतीय लोधी महासभा से लालचंद राजपूत, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा से नारायण सारस्वत, अखिल भारतीय वैश्य सैनी महासभा से शैलेंद्र वार्ष्णेय, पहल से अतुल राजा, अखिल भारतीय श्री वैश्य बारहसैनी युवा महासभा से विष्णु भैया, बृजेश कंटक, दिल्ली गेट गुरुद्वारा सोसाइटी के हरमीत सिंह, खटीक समाज के विजय कुमार, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से राकेश ठाकुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवी तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा
अलीगढ़। बैठक के बाद विभिन्न संगठनों के नेता सांसद सतीश गौतम से मिले और पूरे प्रकरण से अवगत कराया। उसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल सांसद के साथ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं एसएसपी मुनीराज जी से मिला। सांसद ने कहा कि अधिकारियों से उनकी बातचीत हुई। भरोसा रखिए किसी भी हिंदू के साथ नाइंसाफी या गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी। उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विनय वार्ष्णेय के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed