{"_id":"5e5430f18ebc3ef3d70891b9","slug":"aligarh-muslim-university-aligarh-news-ali2275832159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रियल जांच अफसर के तीन नोटिस पी गया एएमयू प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रियल जांच अफसर के तीन नोटिस पी गया एएमयू प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए एवं एनआरसी के विरोध में 15 दिसंबर 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा किए गए बवाल मामले की मजिस्ट्रेटी जांच करीब ढाई माह में भी पूर्ण नहीं हो सकी है। इस प्रकरण में संबंधित पुलिस अफसर एवं अन्य के बयान दर्ज हो चुके हैं, लेकिन तीन नोटिसों के बावजूद एएमयू प्रशासन के अड़ियल रुख के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी है। हाल ही में एएमयू इंतजामियां ने विवि स्तर से जांच पूरी न होने का हवाला देते हुए रिपोर्ट देने के लिए और समय मांगा है।
सीएए एवं एनआरसी के विरोध में 15 दिसंबर 2019 को एएमयू में विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया था। इस प्रकरण के बाद डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच बैठाते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जांच सौंपी। जांच अधिकारी ने इस मामले में सिविल लाइन पुलिस, सीओ समेत अन्य चश्मदीद आदि के बयान दर्ज कर लिए। एएमयू प्रशासन से भी मामले की विस्तृत रिपोर्ट एवं दोषी छात्रों के नाम मांगे गए थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि एएमयू प्रशासन द्वारा अब तक जारी तीन नोटिसों के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। एक सप्ताह पूर्व चौथे नोटिस के बाद वहां से जवाब आया कि अभी विवि स्तर पर जांच पूरी नहीं हुई है, जब पूरी हो जाएगी तो जवाब दे दिया जाएगा।