फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University

एएमयू बवालः एएमयू प्रशासन को फिर भेजा रिमाइंडर, आंतरिक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की

Tue, 04 Feb 2020 08:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University
सीएए और एनआरसी के विरोध में 15 दिसंबर की रात हुए बवाल के संबंध में जिला प्रशासन ने एएमयू प्रशासन को पत्र लिख बवाल के संबंध में की गई आंतरिक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। यह तीसरा मौका है जब जिला प्रशासन की ओर से एएमयू को रिमाइंडर जारी किया गया है। मगर, एएमयू प्रशासन ने अभी तक रिपोर्ट नहीं भेजी है। इस कारण एएमयू बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी के विरोध में 15 दिसंबर की रात को एएमयू छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर जोरदार प्रदर्शन किया था। हालात में काबू करने के लिए इंतजामिया ने कैंपस में पुलिस को बुला लिया था। इस पर छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया था। दोनों ओर से पथराव हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे। हिंसा में कई छात्र और पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इस घटना की जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच बैठा दी थी। जांच में पब्लिक पार्टी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और आरएएफ कमांडेंट के बयान आदि दर्ज कराए गए हैं। जांच एडीएम एफआर की देखरेख में हो रही है।
विज्ञापन

एडीएम एफआर विधान जयसवाल के मुताबिक जांच में एएमयू प्रशासन की आंतरिक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी जा रही है। यह तीसरा मौका है जब रिपोर्ट के संबंध में रिमाइंडर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही मजिस्ट्रेटी जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इधर, एएमयू के एमआईसी प्रो. साफे किदवई का कहना है कि प्रशासन के पत्र के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अगर, वहां से पत्र आया है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed