फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university

एएमयू में खामोशी बरकरार..अब खोजे जा रहे गुनहगार

Thu, 17 Oct 2019 06:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim university
एएमयू प्रकरण के दूसरे दिन एएमयू सर्किल पर तैनात आरएएफ व पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

एएमयू में पीएचडी की तैयारी कर रहे पीलीभीत निवासी पूर्व छात्र मो.अनस शम्सी द्वारा कैंपस में सुसाइड के बाद हुए बवाल के बाद अब हालात सामान्य की ओर हैं। मगर तनावपूर्ण खामोशी पसरी हुई है। एहतियातन कैंपस के चारों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दिन भर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी एएमयू सर्किल पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


वहीं पुलिस एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव के गुनहगारों की खोज पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए कैंपस के सीसीटीवी तो देखे ही जा रहे हैं, वहीं जिन छात्रों को नामजद किया गया है, उनके विषय में एएमयू से पूरा ब्योरा तलब किया गया है। इधर, छात्र के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के बाद परिजन तड़के अपने साथ पीलीभीत ले गए। इस दौरान दिन भर कैंपस में छात्र द्वारा सुसाइड किए जाने की वजहों को लेकर चर्चा होती रही, मगर वजह साफ नहीं हो सकी।
विज्ञापन



दरोगा ने एसपी सिटी को बचाया, हमराह सिपाही की पिटाई

सुसाइड के बाद प्रॉक्टर टीम व पुलिस के देरी से पहुंचने और वीसी के मौके पर न आने से नाराज छात्र जब आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 22 के बाहर हंगामा कर रहे थे, तभी एसपी सिटी अभिषेक वहां पहुंच गए थे। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे पर गौर करें तो इसी दौरान नाराज छात्रों की एसपी सिटी से बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच छात्रों ने उनकी सरकारी गाड़ी पर पीछे से पथराव कर शीश तोड़ दिया और खुद एसपी सिटी संग मारपीट की कोशिश की। वह तो हमराह सिपाही दीमान सिंह और दरोगा उमेश कुमार ने उन्हें बचाकर वहां से हटाया। इस दौरान हमराह सिपाही दीमान सिंह संग छात्रों ने मारपीट कर दी। इस घटना में नामजद किए गए मो.उमर फारुख, तालिब, मो.इमरान, कामरान, सलमान, फरान जुबैरी सभी एएमयू छात्र हैं और 100-150 अज्ञात आरोपी हैं। इन सभी के मूल पते व अज्ञातों के नाम पते जानने के लिए सीसीटीवी का ब्योरा एएमयू से मांगा गया है।

छह बजे के आसपास सुसाइड किए जाने की पुष्टि
पूर्व छात्र अनस शम्सी का रात में ही डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार अनस द्वारा सुसाइड किए जाने की पुष्टि हुई है और यह बात भी साफ हुई है कि उसके द्वारा सुसाइड छह बजे के आसपास किया गया है। ऐसे में सवाल है कि वह अगर दोपहर एक बजे से गायब था तो कहां था।

अगर कमरे में ही बंद था तो उसने सुसाइड से पहले आराम से खुद के व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड किए जाने का उल्लेख किया है। कुल मिलाकर इतना जरूर है कि वह घंटों तक कमरे में ही परेशान होता रहा है। जब उसे कोई हल नहीं मिला तो उसने सुसाइड किया है। अगर इस बीच कोई कमरे तक पहुंच जाता तो शायद उसे बचाया जा सकता था।

आरएएफ, पीएसी और पुलिस की तैनाती अभी रहेगी बरकरार

कैंपस में वैसे हालात सामान्य हैं। मगर सरसैयद डे पर सब कुछ सामान्य रहे। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से एहतियात बरता जा रहा है। इसी क्रम में वहां एक कंपनी आरएएफ के अलावा एक प्लाटून पीएसी और राउंड वार शहर व देहात से पुलिस बल सर्किल पर तैनात किया गया है। इसके अलावा कैंपस के चारों ओर भी पुलिस की तैनाती अगले दो दिन तक रहेगी। बुधवार को वहां एडीएम सिटी, सीओ तृतीय आदि पुलिस प्रशासनिक अधिकारी दिन भर डेरा जमाए रहे।


एएमयू में अब हालात सामान्य हैं। पुलिस द्वारा जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उसके आरोपियों के विषय में एएमयू से पूरा ब्योरा मांगा जा रहा है। वहीं कैंपस में माहौल को सामान्य बनाए रखने और सरसैयद डे के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।-आकाश कुलहरि एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed