फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim University

एएमयू: अफगानिस्तानी छात्र ने सहपाठी पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Thu, 26 Sep 2019 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim University
AMU

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अफगानिस्तान के एक छात्र ने अपने क्लास के छात्र पर मानसिक उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर से अफगानिस्तान के छात्र के खिलाफ प्रॉक्टर आफिस में शिकायत आई है। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण प्रॉक्टोरियल टीम हरकत में आ गई है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान का छात्र असदुल्लाह नूरजई एएमयू में लोक प्रशासन से एमए कर रहा है। उसने एएमयू के छात्र नेता और विभाग के छात्र फरहान जुबैरी व जकी पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि फरहान जुबैरी ने पुरानी चुंगी पर बुलाकर उसके साथ मानसिक उत्पीड़न किया।
विज्ञापन


वहीं छात्र नेता फरहान जुबैरी ने भी अफगानिस्तान के छात्र पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। दरअसल असदुल्लाह नूरजई और फरहान जुबैरी सोशल साइंस फैकल्टी से एएमयू कोर्ट मेंबर का चुनाव लड़ना चाहते हैं। आरोप है कि फरहान जुबैरी चाहते हैं कि असदुल्लाह नूरजई चुनाव न लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर अफिफुल्लाह खान ने बताया कि असदुल्लाह नूरजई और फरहान जुबैरी ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करते हुए मानसिक उत्पीड़न आदि के आरोप लगाए हैं। हमला या मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed