फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Municipal Corporation removed illegal hoardings

Aliagrh News: नगर निगम ने रामघाट रोड से हटवाए अवैध होर्डिंग, लगाया 11 हजार का जुर्माना

Sat, 03 May 2025 01:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 01:38 PM IST
सार

अमर उजाला का अवैध होर्डिंग के खिलाफ चले अभियान को संज्ञान में लेते हुए अलीगढ़ नगर निगम ने अवैध होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए हैं। अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Aligarh Municipal Corporation removed illegal hoardings
रामघाट रोड से अवैध होर्डिंग हटाते नगर निगम कर्मचारी - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अवैध होर्डिंग के खिलाफ 2 मई को अलीगढ़ नगर निगम की टीम ने चार टीमें बनाकर अभियान चलाया। टीम ने रामघाट रोड, जीटी रोड, मैरिस रोड, कलेक्ट्रेट रोड आदि क्षेत्रों से होर्डिंग हटाए। टीम ने 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे है। जगह-जगह हर चाक-चौराहों पर होर्डिंग और बैनर लगे पड़े हैं। इसे लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया, जिसके बाद नगर निगम की नींद टूटी। 2 मई को सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने चार सर्किल में चार टीम गठित की। 
विज्ञापन


प्रवर्तन दल प्रभारी मुनेशपाल के नेतृत्व में टीम ने सुबह से अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान शुरू किया। टीम ने शहर की सड़कों, चौराहों, गलियों आदि स्थानों से होर्डिंग को हटवाया। इस दौरान कुछ स्थानों पर टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शहर में जो भी अवैध होर्डिंग लगे हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। यही नहीं इन पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। अभी तक तीन लोगों पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।-वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed