फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Municipal Commissioner gave ultimatum for cleaning the drain

Aligarh: नगर आयुक्त ने सुनाई खरीखोटी, 15 जून तक नाले की सफाई न हुई तो ठेकेदार व फर्म होंगी ब्लैक लिस्टेड

Mon, 12 May 2025 10:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 May 2025 10:27 AM IST
सार

नालों में गंदगी पर अलीगढ़ नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि नाला साफ न होने पर एई, जेई और सेनेट्री इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई होगी। अब पार्षद नाला सफाई, पेयजल नलकूप और पंपिंग स्टेशन का भौतिक सत्यापन करेंगे।

विज्ञापन
Aligarh Municipal Commissioner gave ultimatum for cleaning the drain
नाला सफाई पर बैठक लेते अलीगढ़ नगर आयुक्त - फोटो : नगर निगम

विस्तार

नाला सफाई में धीमी प्रगति और जगह-जगह नाला चोक की समस्या को लेकर 11 मई को नगर आयुक्त ने निर्माण व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सफाई कार्य करने वाले ठेकेदारों व फर्म को जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि अगर 15 जून तक नाले की सफाई नहीं हुई तो ठेकेदार व फर्म ब्लैक लिस्ट होंगी। एई, जेई और सेनेट्री इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई होगी। अब पार्षद नाला सफाई, पेयजल नलकूप और पंपिंग स्टेशन का भौतिक सत्यापन करेंगे।

विज्ञापन


11 मई को हैबिटेट सेंटर में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि नाला सफाई में लापरवाही के लिए सीधे संबंधित ठेकेदार जिम्मेदार होंगे। जरूरत पड़े तो मशीनरी और मैन पावर दोनों का इस्तेमाल अधिक से अधिक किया जाए। नाला सफाई के बाद कचरे को किनारे न डालें। 26 कलस्टर प्रभारी रोजाना नाला सफाई का निरीक्षण करेंगे। नाला सफाई के लिए जिम्मेदार ठेकेदार रेडिकान कंस्ट्रक्शन व आरबी इंटरप्राइजेज को भी नगर आयुक्त ने नसीहत दी। 
विज्ञापन


वहीं, जोनल सफाई अधिकारी के अवकाश पर होने पर नाराजगी जाहिर की है। उनका मेडिकल परीक्षण कराए जाने का निर्देश दिया है। मौके पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक, एक्सईएन विजेंद्र पाल सिंह, एई सिब्ते हैदर जैदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed