{"_id":"62e5883ed097771c09378456","slug":"aligarh-moon-visible-of-muharram-sobs-reverberated-in-ajakhan-aligarh-news-ali2971711102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ :मोहर्रम का दिखा चांद, अजाखानों में गूंजीं सिसकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ :मोहर्रम का दिखा चांद, अजाखानों में गूंजीं सिसकियां
विज्ञापन
करबला को आने जाने वाले ताजियों के रूट पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते नगर निगम मुख्य अभियन्ता सुर?
- फोटो : CITY OFFICE
मोहर्रम का चांद दिख गया है। चांद दिखते ही अजाखानों में सिसकियां गूंजने लगीं। इमामबाड़ों में ताजिये बनने शुरू हो गए हैं। मजलिसों में करबला में इमाम हुसैन और उनके खानदान के लोगों की शहादत पर रोशनी डाली गई।
इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से मोहर्रम पहला महीना है। इस्लाम में पहला और 12वां महीना (इदुल अजहा) दोनों महीना त्याग, बलिदान का महीना माना गया है। मोहर्रम महीने में पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा (सअ) के नवासे और हजरत अली के बेेटे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत हुई थी।
उन्हीं की याद में मोहर्रम मनाया जाता है। इधर, इमामबाड़ा रियासत अली फूल चौक पर ताजिया बनना शुरू हो गया है। बॉबी ने बताया कि चार मोहर्रम 3 अगस्त को चार बजे यहां से ताजिया उठेगा, जो परंपरागत मार्गों से छतारी वाली मस्जिद, गली डोली वाली, आतिशबाजान, टनटनपाड़ा, मस्जिद शियान, चौक बुंदू , पुल कंजड़ान, जामा मस्जिद, चंदन शहीद रोड से घास की मंडी, काला महल से होते ही फूल चौक पर खत्म होगा।
विज्ञापन
यहां होंगी मजलिसें
मोहर्रम इमामबाड़ा समय
1-9 इमामिया हॉल नेशनल कॉलोनी, आमिर निशां सुबह 8 बजे
चांद रात से 9 इमाम बारगाह अकबर मार्केट सुबह 11 बजे
चांद रात से 9 इमाम बारगाह नादिर हुसैन मंजिल, आमिर निशां दोपहर 2 बजे
चांद रात से 9 इमाम बारगाह रजा अली खान अकबर मार्केट दोपहर 3:30 बजे

चांद रात से 9 इमामबाड़ा बैतुल सलात एएमयू दोपहर 4:45 बजे
चांद रात से 9 इमाम बारगाह हुसैनी मस्जिद जोहराबाग मगरिब की नमाज के बाद
चांद रात से 9 इमाम बारगाह कनीज सुगरा केलानगर मगरिब नमाज के बाद
चांद रात से 9 इमाम बारगाह नाजिम अब्बास धौर्रा माफी रात 7:45 बजे
1 से 9 इमाम बारगाह रजा अहमद हसन कोठी रानी दुल्हन रात 8 बजे
चांद रात 9 इमाम बारगाह इमाम अली भुजपुरा रात 8:30 बजे
चांद रात 9 इमाम बारगाह हुसैनिया जेहरा केला नगर रात 9 बजे
चांद रात 9 इमाम बारगाह मोहम्मद हुसैन बुंदु सैयदबाड़ा रात 9 बजे
इमामबाड़ा में घुसा पानी
मोहर्रम का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन इमामबाड़ों के आसपास गंदगी और पानी घुसने पर कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इमामबाड़ों में मजलिस शुरू हो चुकी है, लेकिन केलानगर स्थित हुसैनी जेहरा इमामबाड़े में तीन दिन से जलभराव है। हालांकि, शाम को नगर निगम ने एक टैंकर भेजा, लेकिन वह नाकाफी था।
करबला पहुंचे नगर निगम के अफसर
मोहर्रम पर जुलूस के लिए व्यवस्थाओं का मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र निर्माण विभाग की टीम ने ताजियों के रूट का निरीक्षण किया। पार्षद मुशर्रफ हुसैन व करबला समिति को नगर आयुक्त की ओर से आश्वासन दिलाया गया कि करबला पर सभी व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिए नगर आयुक्त ने सभी के दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं।
करबला में हाई मास्ट मरम्मत, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, सबमर्सिबल मरम्मत के साथ-साथ ताजियों को दफनाने के लिए गड्डा खोदने व सफाई का विशेष अभियान शीघ्र चलाया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने कोतवाली थाना में पुलिस विभाग के साथ क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस व नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की।