फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Model code of conduct will be strictly followed: DM

अलीगढ़ : आदर्श आचार संहिता का होगा कड़ाई से पालन : डीएम

Sun, 09 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Model code of conduct will be strictly followed: DM
अर्धसैनिक बलों व सीपीएमएफ फोर्स के ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लेती डीएम सेल्वा कु? - फोटो : CITY OFFICE
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को चुनाव आयोग के विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा व आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करने के बाद कलेक्ट्रेट में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने साफ किया कि आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता का पूरी ईमानदारी व कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लंघन पर संबंधित को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों से चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने के साथ ही आचार संहिता का पालन करने की भी अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश पर चुनाव सामग्री को हटाने के साथ दीवार लेखन मिटाने के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं, जो अगले 72 घंटे में सभी सामग्री को हटाने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि निजी संपत्तियों से होर्डिंग, पोस्टर व दीवार लेखन को हटाने के बदले संबंधित से जुर्माना वसूलने का काम भी कराया जाएगा। ऐसे लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार चुनावी खर्चे के लिए 40 लाख रुपये की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है। प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे। आयोग ने इसकी सुविधा दी है। चुनावी खर्च का प्रत्याशी व राजनीतिक दलों को लेखा-जोखा देना होगा।
उन्होंने बताया कि जिले में 25 प्रतिशत मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। कुल मतदान केंद्रों में से 60 प्रतिशत मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में आदर्श बूथ के अलावा पिंक बूथ की स्थापना की जा रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले में लाइसेंसी असलहों को जमा कराने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वालों को चिन्ह्ति करने के साथ उन्हें शांति भंग की आशंका में भारी मुचलका राशि पर पांबद किया जा रहा है। गुुंडा एक्ट, गैंगस्टर, जिला बदर आदि की भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिले की सीमा पर निगरानी की जा रही है।

सीआरपीएफ की तीन कंपनियां फ्लैग मार्च कर जनपद वासियों को बेखौफ होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed