{"_id":"5f358de08ebc3e3d0a3b1184","slug":"aligarh-mla-case-city-office-news-ali2411534153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रकरण की गूंज सुल्तानपुर तक... बगावत टटोलने आए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रकरण की गूंज सुल्तानपुर तक... बगावत टटोलने आए विधायक
डीएम चन्द्र भूषण सिंह और एसएसपी मुनिराज जी से वार्ता करते लम्भुआ विधायक देवमणि द्विवेदी।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
भाजपा के इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी और एसओ गोंडा अनुज कुमार सैनी के बीच बुधवार को थाने में हुई मारपीट की गूंज सुल्तानपुर तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को इस प्रकरण में सुल्तानपुर की लंभुआ सीट से भाजपा विधायक व पूर्व आईआरटीएस देवमणि द्विवेदी यहां आए। यहां उन्होंने पहले सांसद से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
सांसद से मिलने के बाद विधायक देवमणि द्विवेदी दोपहर एक डेढ़ बजे करीब कलक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां बंद कमरे में एक घंटे तक डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी से वार्ता की। इस दौरान किसी को भी कक्ष में आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। बैठक के बाद वह बाहर निकले तो उनसे पत्रकारों ने कई सवाल किए। मगर, वह जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने यह साफ किया कि वह अपने निजी फैसले पर यहां आए। सरकार या संगठन ने उनको यहां जांच के लिए नहीं भेजा था। बैठक में डीएम व एसएसपी से हुई बातचीत को भी उन्होंने गोपनीय रखा है।
विज्ञापन
इधर, लखनऊ से जानकारी मिली है कि इस संबंध में विधायक देवमणि ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से बात कर इस घटना को लेकर इस्तीफे की पेशकश भी की है। हालांकि, देवमणि ने यहां इस बात का उल्लेख नहीं किया। इस चर्चा से साफ संकेत हैं कि प्रदेश स्तर पर गोंडा प्रकरण जोरों से चर्चाओं में है। विधायक खेमा लामबंद हो रहा है। यह बात उन्होंने सांसद आवास पर कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत में भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।