फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Minister, two MLAs, DM and SSP together could handle only 10 complaints

अलीगढ़ : मंत्री, दो विधायक, डीएम और एसएसपी मिलकर निपटा सके सिर्फ 10 शिकायतें

Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Minister, two MLAs, DM and SSP together could handle only 10 complaints
तहसील कोल सभागार में समस्या समाधान दिवस पर लोगो की समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सि? - फोटो : CITY OFFICE
कोल तहसील में माह के पहले शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खंडेलवाल समेत कई जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में सिर्फ दस शिकायतों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और सुनवाई न होने पर बड़ी संख्या में फरियादी इस आस में यहां पहुंचे थे कि उनकी समस्या का निराकरण हो जाएगा लेकिन ज्यादातर को मायूसी हाथ लगी। इस दौरान कुल 76 शिकायतें आई थीं।
विज्ञापन

समाधान दिवस में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का गुण-दोष के आधार पर प्राथमिकता से निदान किया जाए, जिससे जनता का विश्वास सरकारी कार्यक्रमों के प्रति बढ़ सके। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि समस्या के निस्तारण होने के बाद अधिकारी शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर भी जानकारी करें। उन्होंने आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका प्रभावी निस्तारण कराया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में जलभराव, राशन कार्ड, पेंशन, चकरोड, पैमाइश, अतिक्रमण, अवैध कब्जों से संबंधित 76 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ 10 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सके। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया है, जिन्हें अधिकतम 15 दिनों में इन शिकायतों का निस्तारण करना है। इस मौके पर कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed