फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Minister Sandeep Singh received a warm welcome by showering flowers

अलीगढ़ : फूलों की बारिश कर मंत्री संदीप सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Minister Sandeep Singh received a warm welcome by showering flowers
अग्रसेन चौक पर अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते राज्यमंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर स? - फोटो : CITY OFFICE
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद पहली बार संदीप सिंह अलीगढ़ पहुंचे। महानगर में ढोल नगाड़ों के साथ ही पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पौत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के पुत्र संदीप सिंह बृहस्पतिवार को दिल्ली से सड़क मार्ग से अलीगढ़ आए। जनपद की सीमा में प्रवेश के साथ ही उनका स्वागत किया गया। कई नेता एवं कार्यकर्ता तो सुबह में दिल्ली पहुंच गए थे। वाहनों के काफिला के साथ संदीप सिंह महानगर में प्रवेश किए।
विज्ञापन

रघुनाथ पैलेस के पास ढोल नगाड़ों के साथ ही पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के नेतृत्व में स्वागत किया। अग्रसेन चौराहा, गांधी पार्क बस स्टैंड, दूबे का पड़ाव, महाजन पैलेस, गांधी आई हॉस्पिटल, सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, क्वार्सी चौराहे तक महानगर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के काफिले के साथ भाजपा से संबंधित गीत बज रहे थे। बुलडोजर बाबा की जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे। संदीप सिंह के पिता एवं एटा सांसद राजवीर दिलेर दिल्ली से उनके साथ आए।
सांसद सतीश गौतम, विधायक मुक्ता राजा, संजीव राजा, अनिल पाराशर, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, बंटी उपाध्याय, अन्नू आजाद, शिवनारायण शर्मा, अनिता जैन, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, देवराज सिंह, मधुलिका राघव, संजय गोयल, यतेंद्र वाईके, वैभव गौतम, हिमांशु शर्मा, धर्मवीर सिंह लोधी, सौरभ चौधरी, धीरज चौधरी, दया शर्मा, कविता करमचंदानी, शोभा उपाध्याय, विमला जौहरी, रश्मि पंकज, ज्योति पम्मी आदि मौजूद रहें। वरुण हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय भार्गव ने क्वार्सी चौराहे के पास शिक्षा राज्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा जयगोपाल वीआईपी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
मुकुट पहनाकर स्वागत
अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने क्वार्सी चंगी पर संदीप सिंह को मुकुट पहनाकर स्वागत किया। महेश लोधी, सत्यदेव सिंह, लोकेश लोधी, योगेंद्र माहुर आदि मौजूद थे।

उसके बाद संदीप सिंह का काफिला अतरौली के लिए रवाना हो गया। इससे पहले लोधी समाज के लोगों ने गभाना टोल पर स्वागत किया। इनमें रवेंद्रपाल सिंह, संजय लोधी, मुकेश लोधी, देवेंद्र लोधी, संतोष कुमार, अरुण गुप्ता, नवीन निशभनल, बबलू लोधी, राजू पंडित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed