{"_id":"61f589516850b104e92306ff","slug":"aligarh-mega-block-will-remain-today-seven-trains-will-be-affected-city-office-news-ali284091273","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आज रहेगा मेगा ब्लॉक, सात ट्रेनें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आज रहेगा मेगा ब्लॉक, सात ट्रेनें होंगी प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अलीगढ़ से गाजियाबाद के मध्य तीसरी रेल लाइन स्वचालित सिग्नल प्रणाली से लैस होगी। पहले चरण में खुर्जा से डांबर स्टेशन के मध्य स्वचालित सिग्नल प्रणाली का कार्य किया जा रहा है। रविवार को तीन घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इससे सात ट्रेनें प्रभावित होंगी।
स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि दोनों रेलवे लाइनें स्वचालित प्रणाली से लैस हैं। अब अप थर्ड लाइन को भी इसी प्रणाली से लैस किया जा रहा है। गाजियाबाद से खुर्जा के मध्य कार्य पूरा हो गया है। अब खुर्जा से डांबर स्टेशन के मध्य रविवार को मेगा ब्लॉक रहेगा।
कार्य पूरा होने पर डांबर से सोमना, सोमना से कलुवा, महरावल के बाद इसे सीधे अलीगढ़ से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि मेगा ब्लॉक के दौरान कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें टूंडला-सोमना के बीच प्रभावित रहेंगी। दिल्ली से आने वाली गाड़ियां गाजियाबाद से कलुवा के बीच प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक दौरान सात ट्रेनों को रास्ते में ही खड़ा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस 1.50 मिनट प्रभावित रहेगी। पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस 80 मिनट, जयगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 80 मिनट, दरभंगा क्लोन स्पेशल 25 मिनट, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस 20 मिनट तक प्रभावित रहेगी। नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति 10-10 मिनट तक प्रभावित रहेंगी।