फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Medical staff should be alert for third wave: Vice Chancellor

अलीगढ़ : तीसरी लहर के लिए मेडिकल स्टाफ सतर्क रहे : कुलपति

Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Medical staff should be alert for third wave: Vice Chancellor
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने देश में कोविड-19 वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक दिये जाने का मंगलवार को जश्न मनाया। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ डॉक्टरों, विशेषज्ञों और पूर्व छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र और राज्य सरकारों के स्वास्थ्य मंत्री, वैक्सीन निर्माता इस महान टीकाकरण अभियान की सफलता के प्रमुख स्तंभ हैं। एक बिलियन छोटी आबादी नहीं है, यह कई देशों की आबादी से अधिक है।
विज्ञापन

प्रोफेसर मंसूर ने जेएन मेडिकल कालेज की फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों से सतर्क रहने और तीसरी लहर के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डा. कृष्णा एम एला ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है और सराहना करता हूं कि एएमयू एक मात्र विश्वविद्यालय है, जो इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है। प्रदेश सरकार के संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण डॉ. अजय घई ने कहा कि हमें अपनी प्रक्रिया को गति देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधक पंकज सोमानी, पूर्व छात्रों के मामलों की समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एमएम सुफियान बेग, जेएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी, प्रोफेसर मुहम्मद शमीम, विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अली जाफर आबिदी, प्रोफेसर सायरा मेहनाज, मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोहम्मद आफताब ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed