फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Mayor also opened front against Municipal Commissioner

अलीगढ़ : महापौर ने भी नगर आयुक्त के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 12 Apr 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Mayor also opened front against Municipal Commissioner
मोहम्मद फुरकान, महापौर - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा पार्षदों के बाद महापौर मो. फुरकान ने भी नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वह नगर निगम के पार्षदों के साथ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि अलीगढ़ का विकास हो और शहर आगे बढ़े।
विज्ञापन

महापौर मो. फुरकान शमशाद मार्केट स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षदों की नाराजगी जायज है। नगर आयुक्त गौरांग राठी नगर निगम में समय नहीं देते हैं। फाइलें अटकी हैं। समय पर साइन नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

विकास कार्यों के भुगतान में देरी हो रही है। 40 प्रतिशत तक पैसे काटे जा रहे हैं। अगर विकास कार्य मानक के अनुसार नहीं हुआ है तो जांच कराएं एवं दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें। सही काम होने पर समय पर भुगतान किया जाना चाहिए ताकि आगे का काम सुचारू रूप से हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना, एनआरसी एवं सीएए विरोध तथा विधानसभा चुनाव के कारण पिछले कुछ वर्षों में कार्य प्रभावित हुआ है। अभी त्वरित गति से काम करने की जरूरत है। लेकिन वैसा नहीं हो रहा है। नगर निगम से एक-एक आदमी दुखी है।
पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नवरात्र एवं रमजान में पानी की दिक्कत हो रही है। महापौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री से मिलने के लिए समय मांग चुके है। समय मिलते ही पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे।
बोर्ड की बैठक 19 को
महापौर मो. फुरकान का कहना है कि बोर्ड की बैठक के लिए भी नगर आयुक्त के पास समय नहीं होता है। 19 अप्रैल को बोर्ड की बैठक है। अब अधिकारी बता रहे हैं कि उस दिन नगर आयुक्त किसी कांफ्रेंस में शामिल होने जा रहे हैं। बोर्ड की बैठक में नगर आयुक्त ही नहीं रहेंगे तो पार्षदों के सवालों का जवाब कौन देगा।
विकास कार्यों का भुगतान सर्वोच्च
प्राथमिकता में शामिल : नगर आयुक्त
महापौर मो. फुरकान द्वारा ठेकेदारों के भुगतान में विलंब एवं कटौती आदि का मुद्दा उठाया गया है। उनका कहना है कि इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ठेकेदार हाथ खींच रहे हैं। इस संबंध में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नगर निगम के ठेकेदारों के भुगतान व विकास कार्यों की जानकारी दी है।

उनका कहना है कि विकास कार्यों का भुगतान सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में 2021-22 में अधिक भुगतान हुआ है। नगर निगम अपने सीमित संसाधन के बल पर अलीगढ़ में चौमुखी विकास, साफ सफाई और पेयजल आपूर्ति को दिन प्रतिदिन व्यवस्थित और प्रभावी बनाने का प्रयास कर रहा है। शहरवासियों के सहयोग से ही शहर विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
विकास कार्यों के लिए हुए भुगतान का ब्योरा
मद वर्ष 2020-21 वर्ष 2021-22
14/15 वां वित्त आयोग 39.89 61.20
राज्य वित्त आयोग
सड़क 7.48 10.93
जलकल 2.88 3.14
नोट ... धनराशि करोड़ रुपये में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed